सीसी रोड एवं नाली निर्माण के लिये विधायक डॉ. सिकरवार ने किया भूमिपूजन

Jun 21 2026

ग्वालियर। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की हर सड़क, हर सुविधा को बेहतर बनाकर नागरिकों को सुगम और सुरक्षित जीवन प्रदान किया जाए। यह विचार रविवार को16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। वार्ड क्रमांक 28 के बाथम धर्मशाला एवं मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर वाली गली में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य हेतु विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद एवं एम.आई.सी सदस्य श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया के साथ भूमिपूजन किया। यह निर्माण कार्य करीब 37 लाख रूपये की लागत से कराया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि यह सड़क एवं नाली निर्माण कार्य क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने एवं नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, आप सभी के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं।  
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल चौधरी, नेमीचंद्र अग्रवाल बाबूजी, फूल सिंह बाथम, कल्लू बाथम, रानी पंडित, शंकरलाल नार्वे, सुधीर मण्डेलिया, राजू कंचन, कमलेश रोजीया, सुंदर अहिरवार, रवि रमन, राजेश तोमर, दिलीप प्रजापति, दयाशंकर खटीक, भगवान दास पाल, हाकिम बाथम, विजय भारती, गौरव शर्मा, विवेक शर्मा, सलाम खान, भूपेंद्र बाथम, लालसिंह बिजौल, देवेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, महेश साहू, निलेश प्रजापति, असलम खान, प्रीति शर्मा, पवन बाथम, राजू प्रजापति, जगदीश बाथम, नाथ रजक, विशाल बागरी समेत क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।