लालाराम की अंत्येष्टि में वरिष्ठ राजनेताओ समेत सैकड़ों जन हुए शामिल

Jun 21 2026

ग्वालियर। वार्ड 13 होरी पुरा किलागेट निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और कमिश्नर कार्यालय से रिटायर लालाराम का 76 वर्ष का बीमारी के चलते दुखद निधन हो गया। निधन का मालूम पड़ते ही ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनके निवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार को धैर्य बंधाया। लालाराम पार्षद दिनेश सिकरवार के जन चौपाल में विगत 15 वर्षों से निरंतर सेवाएं देकर गरीबोंके सेवा कार्य में जुटे हुए थे। 
 लालाराम की शवयात्रा उनके निवास हरीपुरा से  चार शहर नाके श्मशान घाट पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। लालारामअपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। शवयात्रा में पार्षद दिनेश सिकरवार, बंटी सिकरवार, मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार, ललित पाराशर ,बबलू शाक्य समेत भारी संख्या में वार्ड 13 का जन समुदाय उपस्थित रहे।