किले पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रभारी मंत्री और सांसद सहित सैकड़ों लोगों ने योग कर प्रतिदिन अभ्यास का संकल्प लिया
Jun 21 2026
ग्वालियर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन रविवार को ग्वालियर किले पर किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद भारत सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ संभागायुक्त, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसएसपी, निगमायुक्त सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। ग्वालियर किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्राणायाम, पद्मासन, मकरासन सहित विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रेरणादायक संदेश मिले।
योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं: प्रभारी मंत्री
प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में मनाया जा रहा है। योग केवल एक अभ्यास नहीं बल्कि जीवन जीने का एक साधन है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।
सफल और स्वस्थ जीवन के लिए योग जरूरी: सांसद
सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि योग से केवल एक फायदा नहीं होता, बल्कि यह शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करता है। जीवन को बेहतर तरीके से जीने और सफलता हासिल करने के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि 'पहला सुख निरोगी कायाÓ हर व्यक्ति की इच्छा होती है और इसे योग के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।
योग जोड़ने का काम करता है: कलेक्टर
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि वर्ष 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत बड़े स्तर पर हुई थी और आज 2026 में यह विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग का अर्थ ही जोड़ना है, जो समाज में अच्छी सोच और सकारात्मक विचारों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को छोटे या बड़े रूप में जरूर शामिल करना चाहिए।
ग्वालियर दुर्ग पर आयोजित इस आयोजन में सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों में संभागायुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत व अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित शहर के बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









