राहुल गांधी का जन्मदिन मिठाई बांटकर मनाया

Jun 20 2026

ग्वालियर। कांग्रेस कार्यकर्ता और मप्र नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दीक्षित ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर मठाई बांटकर मुह मीठा कराया। इस अवसर पर योगेश सिंघल,संतोष गर्ग, राकेश मोदी, जाकिर हुसैन,आकाश तोमर सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।