डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी दस हजार से ज्यादा बेटियों को सम्मानित कर चुकी है
Jun 20 2026
ग्वालियर। ग्वालियर की जानी मानी सामाजिक संस्था ‘बेटी है तो कल है’ की संचालिका डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत शहर से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रव्यापी पहल के रूप में शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अस्तित्व, सुरक्षा और शिक्षा को सुनिश्चित करना तथा घटते लिंगानुपात की समस्या को सुधारना था। जिससे प्रभावित होकर मेरे द्वारा इस अभियान को निरंतर संहालित किया जा रहा है। जिसके चलते बेटियों की शहर के विद्यालय में जाकर उत्कृष्ट छात्रा सम्मान से अभी तक लगभग दस हजार से ज्यादा बेटियों को सम्मानित कर चुकी हु। साथ ही जिस घर में कन्या शिशु की सूचना मिलती है उस परिवार में जाकर कन्या पूजन कर परिवार से उसे अच्छे पालन पोषण एवं अच्छी शिक्षा के लिए संकल्पित करवाती हूँ।
जिसके चलते मैने मासिक पत्रिका ‘बेटी है तो कल है’ का भारत सरकार की पंजीयन शाखा से पंजीयन कराया तत्पश्चात उसका प्रकाशन किया जिसका शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। तब से लेके अब तक में निरंतर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’अभियान के तहत मुबारक हो बेटी हुई है जागरूकता अभियान चलाकर ग्वालियर एवं उसके आस पास के क्षेत्र में परिवारों को बेटियों के लिए जागरूकता अभियान चला रही हूं। मेरे द्वारा 4 मार्च 2016 को मध्यप्रदेश सरकार के फार्म पंजीयन विभाग से ‘बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था’ का पंजीयन कराया गया, जिसके तहत जिन परिवारों में कन्या शिशु का जन्म होता है हम अपनी संस्था सदस्यों के साथ जाकर कन्यूजन कर माताओं को सम्मानित करते हैं। एवं उस परिवार को बेटियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कराने का संकल्प दिलाते है।
वही हमारे दूसरे उत्कृष्ट छात्रा अभियान के अंतर्गत विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित करते है जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल आता है। में इस अभियान को लगभग 12 साल से निरंतर चला रही हु। जिसमें मेरे साथ मेरे पति भूपेन्द्र प्रेमी सदैव मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहते है।ओर साथ ही हमारी संस्था की प्रत्येक वार्ड प्रेसिडेंट है जो हमें समय समय पर मदद करती है। इस अभियान के लिए मुझे वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सर्वोच्च ‘राजमाता विजयराजे समाज सेवी सम्मान’ से सम्मानित किया जा चुका है। इसे मिलाकर मुझे जिला प्रशासन, एवं अन्य संस्थाओं एवं क्लबों द्वारा अभी तक 510 सम्मान प्राप्त हो चुके है। फिर भी मेरा यह सफर चरैवेति,चरैवेति चलता रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









