वार्ड 42 में किसी बड़े हादसे की सूचना के इंतजार में पीएचई विभाग: जौहरी
Jun 20 2026
ग्वालियर। नगर निगम जोन 15 वार्ड 42 के पीएचई अधिकारियों की अनदेखी की वजह से दानाओली स्थित केदार किराना की दुकान के सामने बाली बोरिंग पम्प की जल सप्लाई वार्ड 42 साठे की गोठ में होती है। उक्त बोरिंग की मोटर विगत दस रोज पहले खराब हो गई थी जो कि पहले तो नगर निगम पीएचई विभाग की आलाराशी के चलते क्षेत्र वासियों को पानी के लिए तरसाने के बाद मप्र कांग्रेस कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी के विशेष दबाव के चलते छ: दिन बाद ठीक कर चालू की गई। जबकि बोरिंग पम्प का चैम्बर पहले से ही जर जर अवस्था में था, मशीन डालते समय उक्त चैम्बर निस्तनाबूद हुए एक हफ्ता होने को आया है। जब से उक्त चैम्बर खुला पड़ा है। जिससे उक्त खुले चैम्बर में रात विरात कभी भी किसी दुपहिया वाहन चालक के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता है।
अनूप जौहरी उक्त खुले गड्डे पर नवीन चैम्बर शीघ्र लगाये जाने के लिए कईं बार वार्ड 42 के अंतर्गत आने बाले पीएचई अधिकारियों को सूचित कर चुके है। मगर हर बार चैम्बर न होने का बहाना लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पीएचई विभाग कुंभकर्णी नींद में सोया हूआ है। क्या वह किसी बड़ा जन हादसा होने की सूचना मिलने के बाद कुंभकर्णी नींद से जागेगा। जौहरी ने नगर निगम पीएचई विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र उक्त बोरिंग के खुले गड्डे पर चैम्बर नहीं लगाया गया ओर कोई जन हादसा होता हे तो इसकी जबाब देही नगर निगम पीएचई विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









