प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत सर्वोत्थान स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार

Jun 19 2026

ग्वालियर। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर के मागदर्शन अनुसार जनपद पंचायत मुरार में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वोत्थान स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समूह को विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन संचालन, स्वच्छता, पोषण जागरूकता एवं बच्चों के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अतुल प्रकाश सक्सेना सीईओ जनपद पंचायत मुरार द्वारा 27 समूह की प्रतिनिधि को प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर परहरिचरण शाक्य (वीआरसी), देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव (वीएमएम), श्रीमती तृप्ति शर्मा (Óक्वालिटी मॉनिटर जिला पंचायत ग्वालियर), श्रीमती नंदनी गुप्ता, अतर सिंह धाकड, ब्रजेश सिंह जादौन, राहुल सोनी सहित जनपद पंचायत मुरार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि स्व-सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी से प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति हो रही है। समूहों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सर्वोत्थान स्व सहायता समूह की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समूह की सभी सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया। समारोह का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।