सबको मिलकर काम करना है: सीएमएचओ

Jun 19 2026

ग्वालियर। जिले के नए मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघ सिंह सागर ने शुक्रवार को ठाटीपुर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद दोनेरिया ने इस मौके पर उनका पुष्पगु'छ देकर विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की तरफ से स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमएचओ डॉ. सागर ने कहा कि सभी को आपस में मिलकर काम करना है और जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर तरीके से लाभ प्राप्त हो इसके प्रयास करने हैं। आमजन अगर किसी अस्पताल में इलाज के लिए जाता है तो उसे प्राथमिकता से इलाज मिलना चाहिए, यह हमें प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि सीट पर बैठने वाले तो बदलते रहते हैं काम निरंतर चलना चाहिए। आउटसोर्स कर्मियों की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने सीएमएचओ डॉ. सागर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।