भारत के स्वाभिमान के लिए रानी लक्ष्मीबाई ने दी शहादत : देवड़ा
Jun 19 2026
ग्वालियर। भारत माता के स्वाभिमान एवं गौरव के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह बात वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं वित्तवाणिज्यकर मंत्री जगदीश देवड़ा ने कही। बलिदान मेले में देश को आजाद कराने की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारी सुखदेव के परिजनों को क्रांतिवीर परिजन सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अद्य साहस का परिचय देते हुए चार आतंकियों को मारकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भिण्ड जिले की अटेर तहसील के ग्राम बडेरी निवासी शौर्यचक्र से सम्मानित बलिदानी अनूप कुमार शर्मा की माता राजेंद्री शर्मा व पिता रामशंकर शर्मा को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई महानाट्य का मंचन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं वित्त वाणिÓयकर मंत्री जगदीश देवड़ा ने बलिदान मेला में आयोजित हुए खूब लड़ी मर्दानी महानाट्य की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि इस महानाट्य का मंचन प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों पर कराने केप्रयास पूरी गंभीरता से किए जायेंगे, जिससे युवा पीढ़ी महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन चरित्र से परिचित हो और उसे देशभक्ति की प्रेरणा मिले। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महानाट्य के हर जिले में मंचन के सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की जायेगी। उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई की शहादत को नमन करते हुए कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करते हुए वर्ष 1858 में 01 से 16 जून तक ग्वालियर पर राज किया। इसके बाद अद्य साहस व शौर्य का परिचय देकर देश की बलिवेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने कहा कि ग्वालियर का बलिदान मेला केवल एक मेला भर नहीं है, यह संस्कारों की भागवत और देश पर मर-मिट जाने की प्रेरणा का अनुष्ठान है। उन्होंने कहा ग्वालियर की इसी पावन धरा पर वीरांगना लक्ष्मीबाई ने भारत माता के श्रीचरणों में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस आयोजन के माध्यम से उन सब शहीदों को जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति इस राष्ट्र की रक्षा और निर्माण के लिये दे दी है, उनके प्रति हम सब कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









