सिंधिया राजघराने का ताजि़या इमामबाड़े में रखा गया, सेहराबंदी संपन्न
Jun 19 2026
ग्वालियर। मोहर्रम-उल-हराम का चाँद नज़र आते ही प्राचीन परंपरा के अनुसार सिंधिया राजपरिवार के ताजि़ये की चौकी धोकर उसे गोरखी स्थित इमामबाड़े में रखा गया। मोहर्रम-उल-हराम के अवसर पर सायं 6 बजे सिंधिया राजघराने के पारंपरिक ताजि़ये पर सेहराबंदी, $फातिहा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर $काज़ी अब्दुल अज़ीज़ $कादरी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बाल खांडे, सुधीर गुप्ता, पार्षद अनिल सांखला, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, मुक्तेश जैन (भाजपा नेता), तौसीम ख़ान, मोहम्मद अरशद, अकरम ख़ान, आ$फताब ख़ान, इमरान पठान, शरी$फ ख़ान (पत्रकार), समद $कादरी, आसि$फ राईन, अब्दुल ज़ीशान, $कौसेन पठान, नवाब ख़ान, ज़ीशान ख़ान, जावेद नियाज़ी, शहज़ाद ख़ान, अदीब नियाज़ी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सिंधिया ताजि़या कमेटी के संयोजक एवं शहर $काज़ी अब्दुल अज़ीज़ $कादरी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब के प्रतीक इस ऐतिहासिक ताजि़ये पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हज़रत इमाम हुसैन एवं कर्बला के शहीदों को अपनी ख़िराज-ए-अ$कीदत पेश करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









