लॉयंस क्लब ग्वालियर आराध्या की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ
Jun 19 2026
ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर आराध्या की नवीन सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन सुधीर वाजपेई थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लॉयन नितिन मांगलिक, प्रान्तीय केबिनेट सैकेटरी लॉयन रमेश श्रीवास्तव, प्रान्तीय केबिनेट ट्रेजरर लॉयन रामकिशन सिंहल, रीजन-5 लॉयन नरेन्द्र मंगल की उपस्थिति में सर्व सम्मति से लॉयन कल्पना प्रदीप को अध्यक्ष, लॉयन मंजू अग्रवाल को मानसेवी सचिव तथा लायन गीता सूर्यवंशी को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।
मुख्य अतिथि प्रान्तपाल एमजेएफ लॉयन सुधीर वाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ लॉयन नितिन मांगलिक, सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा नवीन दायित्वधारीगण का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। नवीन दायित्वधारीगण द्वारा भी आगामी सत्र में अधिक से अधिक सेवा कार्य किये जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब मेंटोर एमजेएफ लॉयन मीनाक्षी गोयल, गाइडींग लॉयन अशोक शर्मा सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









