बहनें प्रतिदिन योग कर स्वयं को स्वस्थ्य रखें: श्रीमती त्रिपाठी
Jun 19 2026
ग्वालियर। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद हेमू कालाणी मंडल द्वारा लेडीज पार्क छत्री बाजार में सात दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में स्वास्थ्य, योग एवं जनजागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। शिविर में प्रतिदिन महिला पतांजलि समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी एवं संजना राहोरा उपस्थित बहनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यासों का प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। शिविर में उपस्थित बहनों ने अपने को स्वस्थ्य बनाये रखने के लिये पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास कर नियमित योग करने का संकल्प लिया। योग शिविर में डॉ. स्नेहलता दूबे ने सीपीआर तकनीक का डेमोस्ट्रेशन देते हुए बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकती है।
छत्री बाजार स्थित लेडीज पार्क में आयोजित सात दिवसीय शिविर का आयोजन शहीद हेमू कालाणी मंडल के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जादौन द्वारा किया गया है। शिविर के दौरान मंडल अध्यक्ष श्री जादौन ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। उन्होंने बहनों से नियमित योग अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहितकारी आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ सेवा और संस्कार की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। शिविर में महिला पतांजलि योग समिति की योग शिक्षिका श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने कहा कि प्रतिदिन योग कर बहनें अपने आपको स्वस्थ रख सकती है। योग ही स्वस्थ्य जीवन जीने का सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने कहा हमे अपनी जीवनशैली में कुछ समय निकालकर योग अवश्य करना चाहिये, जिससे हम अपने आपको स्वस्थ्य रख सकते है। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी, दक्षिण विधानसभा के मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रिंस मझवार, अमर कूटे एवं कौशलेंद्र राजावत, भव्या राजपूत उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









