थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप 30 जून से
Jun 19 2026
ग्वालियर। मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन व श्रीराम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. कैलाशनारायण क_ल स्मृति में थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन इस बार ग्वालियर में होगा। आयोजन की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय क_ल एवम् श्रीराम ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट सब जूनियर गर्ल्स एंड बायज नेशनल चैंपियनशिप अंडर 17 का आयोजन ग्वालियर में पहली बार श्री राम ग्रुप ऑफ कालेज के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में सम्पूर्ण स्थानों से करीब 16 टीम शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों से भी टीमों के आने की संभावना है। 29 जून से टीमों का आना प्रारंभ होगा खिलाड़ियों को रूकने की खाने की भी उचित व्यवस्था की जायेगी। संस्था के सचिव मधुराज शर्मा धीरज गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









