कायस्थ महा पंचायत का 68वां कन्यादान में साक्षी और अभिषेक बंधे परिणय सूत्र में

Jun 19 2026

ग्वालियर। कायस्थ महा पंचायत द्वारा सौहार्द पूर्ण वातावरण में 68वां कन्यादान समारोह विगत दिवस धूमधाम से आदर्श पुरम स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों, समाज बन्धुओं ने शामिल होकर वर - वधू को आशीर्वाद दिया और उनके दीर्घायु सुखमय जीवन की कामना की। महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर के प्रचार प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया, पंचायत समय समय पर निर्धन एवम् बेसहारा परिवार का सहारा बनके ऐसे शादी समारोह आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में ये 68वां आयोजन किया गया। संयोगवश इसी दिन महा पंचायत के संस्थापक मन मोहन घायल का स्मरण दिवस भी पंचायत द्वारा मनाया गया। 
कन्यादान समारोह में समाज बन्धुओं, पदाधिकारियों के साथ राकेश श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, अशोक निगम, स्वराज बिहारी माथुर, सुभाष कश्यप, टी.एस सक्सेना, एसएन श्रीवास्तव, नवल भटनागर, प्रदीप श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, दिलीप हजेला, डॉक्टर जीतेंद्र सक्सेना, उज्जवल श्रीवास्तव, एडवोकेट मनीष कुलश्रेष्ठ, मनीष सक्सेना, संतोष श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, रमा सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, सुजाता सक्सेना, पूजा श्रीवास्तव, श्रद्धा भटनागर आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।