राहगीरों को पिलाया शर्बत

Jun 19 2026

ग्वालियर। महाराणा प्रताप जयंती और रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आसाराम आश्रम के साधकों ने भिंड रोड पर राहगीरों को शर्बत पिलाया। साथ ही लोगों को ऋषि प्रसाद पुस्तक वितरित की। कार्यक्रम में अर्जुन भाई, हरि सिंह गुर्जर, सीबी शर्मा, प्रधान भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, बीपी दुबे, हिमांशु, पुष्पा पाठक, पुष्पा पाल उपस्थित थे।