स्पिंज़ ने मध्य प्रदेश में लॉन्च किया नया डी-टैन फेस पैक
Jun 19 2026
ग्वालियर।विनकेयर के लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड स्पिंज़ ने मप्र के उपभोक्ताओं के लिए अपना नया स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक पेश किया है। यह आसान और प्रभावी फेस पैक केवल 15 मिनट में त्वचा से टैन हटाकर उसे सैलून जैसी चमक देने का दावा करता है। गर्मियों के मौसम और बढ़ती धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे चेहरा बेजान और बेरंग दिखाई देने लगता है। ऐसे में स्पिंज़ का नया डी -टैन फेस पैक त्वचा की प्राकृतिक चमक को सिर्फ 15 मिनट में लाने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह फेस -पैक केवल 10 की किफायती कीमत पर उपलब्ध है, जिससे बेहतर स्किनकेयर अब हर उपभोक्ता की पहुँच में है।
स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक में नो-ब्लीच फॉर्मूला का उपयोग किया गया है, जो त्वचा को बिना किसी कठोर प्रभाव के साफ और निखरा हुआ बनाता है। इसमें बेसन, शहद और कोजिक जैसे प्रभावी तत्व शामिल हैं। बेसन त्वचा की गहराई से सफाई कर अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाने में मदद करता है, शहद त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है, जबकि कोजिक त्वचा की रंगत को बेहतर बनाने और पिगमेंटेशन को कम करने में सहायक होता है। इन तीनों का संयोजन त्वचा को टैन से मुक्त कर प्राकृतिक चमक और 100' गारंटीड सैलून जैसा निखार प्रदान करता है
यह फेस पैक डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड है और नियमित साप्ताहिक उपयोग के लिए उपयुक्त है।
इस अवसर पर केविनकेयर-पर्सनल केयर बिज़नेस हेड रजत नंदा ने कहा, 'स्पिंज़ हमेशा से उपभोक्ताओं को ग्लोइंग स्किन देने के अपने वादे पर कायम रहा है। नया डी-टैन फेसपैक इसी दिशा में एक और कदम है, जो प्रभावी डी-टैनिंग के साथ घर बैठे सैलून जैसी चमक प्रदान करता है। आज के उपभोक्ता ऐसे उत्पाद चाहते हैं जो असरदार होने के साथ-साथ किफायती और आसानी से उपलब्ध भी हों। हमें विश्वास है कि स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक उनकी इन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। 'स्पिंज़ डी-टैन फेस पैक अब प्रदेशभर में किराना स्टोर्स, सूपरमार्केट्स, मॉडर्न रिटेल आउटलेट्स और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









