क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप की जयंती पर किया नमन

Jun 17 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ग्वालियर के सभी पदाधिकारियों ने युग पुरुष वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर गोले का मंदिर स्थित प्रतिमा पर प्रात:8 बजे सामूहिक माल्यार्पण कर भाव पूर्वक नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदौरिया, समाज सेवी केपी सिंह भदौरिया, प्रदेश पदाधिकारी बृजपाल सिंह तोमर, रघुराज सिंह तोमर, मोहर सिंह जादोन, ललित सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, प्रमुख महामंत्री नरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रचार प्रमुख एवं महामंत्री बलबीर सिंह परमार, जिलाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया, संजय सिंह भदौरिया, रमेश सिंह सिकरवार, गीतम परमार, डीपीएस तोमर, रूक्म सिंह तोमर, नृपति सिंह तोमर, रामप्रकाश परमार, भूपेंद्र सिंह पवैया, एड सरनाम सिंह तोमर, संत कृपाल सिंह, एड. जागेश्वर सिंह भदौरिया, सागर सिंह नाती, दिलीप सिंह राठौर इत्यादि युवा टीम ने शामिल होकर महाराणा प्रताप जयंती पर चौराहे को जयकारों से गुंजायमान कर दिया।