सीमा समाधिया महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

Jun 17 2026

ग्वालियर। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ रजि की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने की, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा और राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चित्रकूट धाम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के निर्धारित नियम और संगठन विस्तार एवं समाज सेवा पर विस्तार से अपने विचार रखें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा की अनुशंसा पर ग्वालियर की वरिष्ठ समाजसेवी ग्वालियर गौरव से सम्मानित श्रीमती सीमा समाधिया को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। वही उज्जैन से श्रीमती डॉ. कविता मेहता को राष्ट्रीय महासचिव, इंदौर से श्रीमति स्मिता मेहता को राष्ट्रीय सचिव एवं इंदौर से ही श्रीमती सीमा समाधिया को राष्ट्रीय धर्म प्रचारक की घोषणा की।
 प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा  ने कुछ महत्वपूर्ण प्रदेश पदाधिकारी की घोषणा की जिसमें महेश श्रोत्रिय वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, रामशंकर शर्मा प्रदेश कार्यालय प्रभारी एंव कोषाध्यक्ष, रंजीत प्रसाद शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, सुनील गौतम प्रदेश सचिव, दिनेश शर्मा प्रदेश महासचिव, कुंज बिहारी शर्मा प्रदेश सचिव, ब्रम्हा पाराशर प्रदेश उपाध्यक्ष, विकाश शर्मा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संघटन मंत्री, मन मिश्रा युवा प्रकोष्ठप्रदेश महासचिव की घोषणा की। बैठक मैं उपस्थित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी। बैठक का संचालन ओपी शर्मा ने किया तथा आभार युवा अध्यक्ष दीपक शर्मा ने व्यक्त किया। बैठक में आचार्यश्री सच्चिदानंद महाराज, राजीव शर्मा, शैलेंद्र दीक्षित, सुधा दीक्षित, श्रीमती विनीता भाटेले, श्रीमती मनीषा शर्मा, श्रीमत ीशिखा शर्मा, श्रीमती अनीता रिछारिया, सुधा शर्मा, मुकेश उपाध्याय, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।