निवेदिता भारती किशोरी उद्यमिता प्रशिक्षण में 60 किशोरियों की उपस्तिथि रही

Jun 17 2026

ग्वालियर। सेवा भारती ग्वालियर एवं स्त्री शक्ति मंच के संयुक्त तत्वाधान में निवेदिता भारती किशोरी उद्यमिता प्रशिक्षण 15 दिवसीय शिविर शुरू हुआ जिसमें आज 60 से अधिक किशोरियों की उपस्तिथि रही। इस अवसर पर सेवा भारती से विमल भाई साहब, सह सचिव रेखा श्रीवास्तव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर विनीता जैन, निवेदिता भारती ग्वालियर प्रमुख कल्पना शर्मा, महिला समन्वय प्रमुख गीता उपाध्याय, सरिता बंसल, निरीक्षक अर्चना नामदेव उपस्थिति रही। स्त्री शक्ति मंच के अध्यक्ष रितु लश्कर, सचिव अर्चना शर्मा, प्रीति सोनी अपनी सहयोगियों के साथ उपस्थिति रही। यह शिविर 15 दिन तक चलेगा और समाप्ति के बाद सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।