नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का ब्राह्मण समाज बंधुओ द्वारा स्वागत

Jun 17 2026

ग्वालियर। ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेवी हर पल सबके लिए तन मन धन से उपस्थित रहने वाली श्रीमती सीमा समाधिया के द्वारा होटल में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ रजि के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, नव नियुक्त राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं युवा प्रभारी दीपक शर्मा का ब्राह्मण समाज परिजनों के द्वारा अंग वस्त्र एवं फूलमाला एवं पुष्यगुच्छ से स्वागत किया ग। वहीं स्वागत की इस बेला से अद्भुत होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विजय शर्मा ने ब्राह्मण समाज के सभी उपस्थित परिजनों का आभार व्यक्त किया।