नीट और सीबीएसई पेपर लीक: युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
Jun 17 2026
ग्वालियर। नीट और सीबीएसई परीक्षा में कथित घोटालों तथा पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में विगत देर शाम भारतीय युवा कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। गांधी क्लब, थाटीपुर से शुरू होकर यह जुलूस परशुराम चौराहा तक गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। इस दौरान हाल ही में परीक्षा संबंधी विवादों के बीच जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मशाल जुलूस में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब, पूर्व मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह और प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मीतेन्द्र दर्शन सिंह ने किया।
जुलूस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर के युवा इस मुद्दे को लेकर आक्रोशित हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन देशभर में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। मशाल जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









