वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई ने मनाया रंगीलो भारत वेशभूषा उत्सव
Jun 16 2026
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई द्वारा जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल के नेतृत्व में 'रंगीलो भारत वेशभूषा उत्सवÓ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारत की विविध संस्कृति एवं परंपराओं का आकर्षक प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की धर्मपत्नी किरण सिंह तोमर थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि मंजू अजय सिकरवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वैश्य फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल तथा रामकुमार गोयल को कैट का अध्यक्ष एवं सचिव बनने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी मालामाल, हाऊजी, सिक्का फेंको इनाम पाओ एवं भारत यात्रा जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में पंजाबी थीम पर प्रतिभा गुप्ता एवं विनीता गुप्ता प्रथम रहीं। दक्षिण भारतीय थीम पर आरती अग्रवाल एवं अंजू मित्तल तथा राजस्थानी थीम पर अलका अग्रवाल एवं कल्पना अग्रवाल को स्थान प्राप्त हुआ। कश्मीरी थीम में चंचल गुप्ता एवं कविता गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। सोलो थीम प्रतियोगिता में दीपिका जैन प्रथम तथा प्रियंका गुप्ता एवं शशि प्रभा गुप्ता द्वितीय रहीं। भारत यात्रा गेम में गीता रानी गुप्ता एवं मंजू गुप्ता प्रथम तथा कमलेश सिंघल एवं अनीता अग्रवाल द्वितीय रहीं। वहीं सिक्का फेंको गेम में अंजू गुप्ता एवं अर्चना गोयल प्रथम तथा मोनिका गोयल एवं अलका अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम की संयोजिकाएं अनीता बिंदल, नीलम गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, नीति अग्रवाल, आज्ञा गुप्ता एवं कोमल गुप्ता रहीं। कोषाध्यक्ष का दायित्व किरण अग्रवाल ने निभाया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री रश्मि गोयल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने कहा कि महिला ईकाई आगे भी ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को मंच प्रदान करती रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









