मासिक इंगित काव्यगोष्ठी हुई सम्पन्न
Jun 16 2026
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी सभा भवन में गीत कविताओं एवं बहुरंगी काव्य प्रस्तुतियों से संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉक्टर कृष्ण मुरारी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि गीतकार ललित मोहन त्रिवेदी एवं विशेष अतिथि साहित्यकार विजय कृष्ण योगी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भाव बोध, महाराणा प्रताप जयंती, वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस, वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस एवं सामयिक विषयों पर केंद्रित काव्य, गीत रचना आदि की प्रस्तुति कवियों द्वारा की गई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन कवि रामचरण 'रुचिरÓ ने किया। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डिपजॉल किया गया। सरस्वती वंदना सुमधुर स्वर में रवि प्रकाश कामिल ने की।
कार्यक्रम में मंचाचीन अतिथियों सहित माला श्रीवास्तव, अनिल कुमार कोचर, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, विजय शंकर श्रीवास्तव, जगमोहन श्रीवास्तव, रामलाल साहू बेकस, रामचरण रुचिर, रवि प्रकाश कामिल, एडवोकेट रश्मि राठौड झील, कुमारे तिवारी, जगदीश गोकलानी, विष्णु तिवारी, ज्योति दिनकर, प्रतिपाल सिंह राजावत, दिनेश विकल, चेतराम सिंह भदौरिया, आलोक शर्मा, कुमारेश तिवारी, विकास बघेल, हेमंत विशाल, मयंक शर्मा, काजल कुमारी आदि सहित पच्चीस से अधिक रचनाकारों ने अपना उत्कृष्ट काव्यपाठ कर कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
इसी के साथ ही अन्य कवियों ने भी बहुत ही सराहनीय रचनाएंप्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि विजय कृष्ण योगी एवं अध्यक्ष डॉ कृष्ण मुरारी शर्मा ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी की रचनाओं को सराहा। उन्होंने बहुत ही उत्कृष्ट मुक्तक प्रस्तुत किये। इस अवसर पर सभा के मंत्री उपेंद्र कस्तूरे .धीरेंद्र भड़ाना ,आकाश शर्मा, राकेश पांडेय सहित अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









