स्त्री शक्ति मंच द्वारा 15 दिवसीय नि:शुल्क प्रोफेशनल ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ

Jun 16 2026

ग्वालियर। स्त्री शक्ति मंच द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए नई सड़क स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में 15 दिवसीय नि:शुल्क प्रोफेशनल ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मानपूर्वक रोजगार प्राप्त कर सकें और किसी पर निर्भर न रहें। संस्था का यह प्रयास समाज में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत मिसाल पेश कर रहा है।
स्त्री शक्ति मंच अध्यक्ष ऋतु लक्षकार एबं प्रीती सोनी ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें कई प्रतिभागी आज सफलतापूर्वक अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर संचालित कर रही हैं। यह पहल लगातार महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। स्त्री शक्ति मंच का यह प्रयास समाज में 'आत्मनिर्भर महिला, सशक्त समाजÓ के संकल्प को और मजबूत करता है।
इस अवसर पर एडवाइजर अनुराधा शर्मा, शक्ति सक्सेना, आईपीपी प्रीति सोनी, अध्यक्ष ऋतु लक्षकार, सचिव अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष गीता लक्षकार, संयोजक संगीता पांडे, उपाध्यक्ष अमृता शर्मा, स्वेच्छा भदौरिया, अभिलाषा चौहान, शालू दुबे, प्रियांशी लक्षकार आदि सदस्य ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम में सेवा भारती की ओर से विनीता जैन एवं गीता उपाध्याय का विशेष रूप से स्वागत किया गया। संस्थापक हनी शर्मा ने पूरी टीम को बधाई दी।