पीड़ित को न्याय दिलाना यही हमारा उद्देश्य-घनश्याम गुप्ता

Jun 16 2026

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता अपने अल्प प्रवास पर मध्यप्रदेश आए जहां उन्होंने दतिया में मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन किए उसके बाद ग्वालियर पहुंचे इस दौरान उनकी आगवानी प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा संरक्षक ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद्र जैन ने की इस दौरान राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी मौजूद रहीं।
श्री गुप्ता दोपहर 2 बजे ग्वालियर पहुंचे इस दौरान सर्किट हाउस पर उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की और संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सदस्यता अभियान चलाने पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है उत्पीड़न मुक्त हो सारा समाज हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले यही हमारा उद्देश्य है 
 उनके साथ डॉ. जीएस लहरी (उत्तर प्रदेश प्रभारी) तथा महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानव अधिकार प्रोटेक्शन भारत उपस्थित रहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गुप्ता का जिला अध्यक्ष रेखा गंभीर ने स्वागत किया इस अवसर पर मयंक झा, अजय पेमदे भी मौजूद रहे ।
निष्क्रिय सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखाए -गुप्ता
अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झा को निर्देश देते हुए कहा कि जो सदस्य या पदाधिकारी संगठन में सक्रिय नहीं है ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए शक्त एक्शन लें और जो व्यक्ति सामाजिक हित में कार्य करें उन्हें संगठन से जोड़े चर्चा के बाद उत्तरप्रदेश मुख्यालय के लिए रवाना हो गए।