लॉयंस क्लब आध्या की 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन

Jun 16 2026

ग्वालियर। शहर के एक होटल में लॉयंस क्लब ग्वालियर आध्या की नवीन सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ नितिन मांगलिक, क्लब सम्मति से अलका अग्रवाल को अध्यक्ष, सपना मंगल को मानसेवी सचिव तथा बीना खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, क्लब के सभी सदस्यों द्वारा नवीन दायित्वधारीगण का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। नवीन दायित्वधारीगण द्वारा भी आगामी सत्र में अधिक से अधिक सेवा कार्य किये जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब मेंटोर एमजेएफ लॉयन मीनाक्षी गोयल, कमल बनवारी सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।