कांग्रेस द्वारा बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में रोशनी घर पर जंगी प्रदर्शन किया
Jun 16 2026
ग्वालियर। ग्वालियर में विद्युत कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ग्वालियर जिलस कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अगुवाई में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियां, पार्षद ओर जांबाज कार्यकर्ता, एवं आमजन नदी गेट पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और नदी गेट से पैदल मार्च करते हुए विद्युत मुख्यालय रोशनी घर पर पहुंच कर जंगी हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
जंगी हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव एवं ग्वालियर पूर्व के विधायक सतीश सिकरवार ने स्मार्ट मीटर से पीड़ित उपभोक्ताओं एवं कांग्रेस के सभी महिला नेत्रियों ओर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर लगाने पर शीघ्र रोक लगाई जाए और जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्हें शीघ्र हटाकर फिर से पुराने मीटर वापस लगाये जाने के साथ ही अघोषित बिजली कटौती शीघ्र बन्द किए जाने को लेकर जंगी हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन पत्र सौंपा।
ज्ञापन में शहर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने विद्युत विभाग एवं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीव जनता की उक्त मांगों पर शीघ्र अमल नहीं किया गया ओर स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर शीघ्र रोक लगाई जाने अघोषित बिजली कटौती नहीं रोकी गई और जिन क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं उन्हें शीघ्र हटाकर पुराने मीटर वापस नहीं लगाये जाने पर शीघ्र अमल नहीं किया गया तो जनहित की पीड़ा को दृष्टिगत रखते हुए ऊर्जा मंत्री के बंगले का घेराव करने के लिए कांग्रेस पार्टी को बाध्य होना पड़ेगा जिसकी पूर्ण जबाब देही विद्युत विभाग एवं मप्र सरकार की होगी।
प्रदर्शन करने बालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा, मप्र कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ के महासचिव अनूप जौहरी, संजीव दीक्षित,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हमीद खां उस्मानी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, रश्मी पवार, सीमा समाधिया, महबूब भाई चेन बाले, रसीद पहलवान, भूपेंद्र तोमर, पूरन सिंह कुशवाह, देवेन्द्र वर्मा, धर्मवीर राठोर, पर्षद सकील मंसूरी, जंग बहादुर, पल्लव शर्मा, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ओर पीड़ित जनता आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









