लायंस क्लब आस्था की अवार्ड नाइट एवं चार्टर नाइट संपन्न

Jun 16 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब आस्था की अवार्ड नाइट एवं चार्टर नाइट का भव्य आयोजन एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष सीमा बंसल ने की। मुख्य अतिथि प्रांतपाल सुधीर बाजपेई, स्पेशल गेस्ट सहप्रांतपाल द्वितीय सीएस तोमर तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन मांगलिक, रीजन चेयरपर्सन सत्येंद्र यादव, पूर्व आर सी सुनील शर्मा एवं जोन चेयरपर्सन वंदना जाजू उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पलक अग्रवाल एवं खुशी सक्सेना द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से हुआ। आस्था क्लब के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चार्टर समारोह आयोजित किया गया, जिसमें दीप प्रज्ज्वलन के साथ चार्टर सदस्यों पूर्व जोन चेयरपर्सन प्रीति सिंह, ज्योति अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं संगीता जौहरी का सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया। क्लब सचिव प्रियंका अग्रवाल ने वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से वर्षभर किए गए सेवा, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद वरेणयम नृत्य क्लास की बच्चियों ने सुंदर कत्थक की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि प्रांतपाल सुधीर बाजपेई ने कहा कि लायंस क्लब आस्था ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। क्लब की सक्रियता एवं सदस्यों की सहभागिता अन्य क्लबों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी सम्मानित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों को इसी उत्साह के साथ जारी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांतपाल सुधीर बाजपेई ने इंदौर में हुई मल्टीपल के अप्रिशिएसन अवार्ड से पूर्व जेड सी ज्योति अग्रवाल को सम्मानित किया कार्यक्रम की संयोजिका सुमन गोयल एवं आरती पटेल रही और समन्वयक पूर्व जेड सी प्रीति सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन रश्मि अग्रवाल एवं रोमा जैन द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा बंसल ने जिन सदस्यों का सम्मान किया वह पूर्व जेडसी प्रीती सिंह, ज्योति अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, संगीता जोहरी, वंदना जाजू, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनीता सिंह, चंचल सिंह, सरोज अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, रिंकी मित्तल, सुमन गोयल, आरती पटेल आरती बंसल, रोमा जैन आदि का किया गया।