क्षत्रिय महासभा ने बैठक संपन्न,17 को महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Jun 15 2026

ग्वालियर। अमलतास कॉलोनी फेस 2 पटरी रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बृजपाल सिंह तोमर ने की। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदौरिया समाजसेवी केपी सिंह भदौरिया, रघुराज सिंह तोमर ने नवीन जिला संभाग प्रदेश राष्ट्रीय दायित्व सौंपे। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह भदौरिया ने किया।
संभागीय अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार और जिला अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह भदौरिया ने नवीन कार्यकारिणी विस्तार से उपस्थित क्षत्रिय बंधुओं को अवगत कराया। सभी ने एक जुट होकर समाज की उत्थान हेतु दृढ़ संकल्प दोहराया। तिथि अनुसार 17 जून को युग पुरुष परम वीर योद्धा महाराणा प्रताप जयंती पर प्रात: 8 बजे गोले के मंदिर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण हेतु अधिकाधिक संख्या में क्षत्रिय बंधुओं से अपील की है। पदाधिकारियों में ललित सिंह तोमर, भंवर सिंह जादौन, नरेंद्र सिंह भदौरिया, बलबीर सिंह परमार, दिलीप सिंह राठौर, अनंत सिंह कुशवाह इत्यादि उपस्थित रहे।