राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
Jun 15 2026
ग्वालियर। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की त्रिवार्षिक चिंतन बैठक व प्रगति समीक्षा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी निर्वाचन कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसआर गोले, सहायक निर्वाचन एमके प्रजापति, प्रोफेसर सूरजभान प्रजापति, वेदप्रकाश सुजेनिया के निर्देशन में निर्वाचन प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। निर्वाचन उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणेश प्रजापति, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एसएन प्रजापति, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रभान प्रजापति, राष्ट्रीय प्रवक्ता भालचंद्र प्रजापति, राष्ट्रीय संगठन समन्वयक श्याम प्रजापति, राष्ट्रीय संयोजक वेदप्रकाश सुजेनिया, इंजी. राकेश प्रजापति, श्रीमती योगेश्वरी पचोखरिया, मनीष कुम्भकार, चन्द्रप्रकाश प्रजापति, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभारी रवि प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, मनीष प्रजापति, महेश प्रजापति, लखनलाल प्रजापति को निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर संगठन की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी किया गया।
बैठक में वर्ष 2023 से 2026 तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें संगठन विस्तार, युवा नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय विवरण प्रस्तुत कर वित्तीय पारदर्शिता का प्रतिवेदन भी रखा गया।
आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना में युवा एवं महिला नेतृत्व सशक्तिकरण, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वरोजगार प्रोत्साहन, प्रतिभा सम्मान, डिजिटल सशक्तिकरण तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अभियान संचालित करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति ने कहा कि संगठन का उद्देश्य संपूर्ण प्रजापति समाज का सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









