कप्तान सिंह भाईसाहब आपको थोड़ा शर्म करनी चाहिए थी: डॉ जितेंद्र रावत
Jun 15 2026
भितरवार। खंड संघ चालक अनिरुद्ध पांडे के नाती अभय पांडे के निधन पर नगर में फैली शोक की लहर के बीच मनाए गए विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। नगर के लोगों में भाजपा द्वारा जन्मदिन पर मनाए गए जश्न को लेकर काफी नाराजगी बनी हुई है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र रावत ने विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित करने वाले भाजपा नेता कप्तान सिंह सहसारी पर तीखा प्रहार किया है। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रावत ने कहा कि कप्तान सिंह भाईसाहब आपको थोड़ा शर्म करनी चाहिए थी। जिस लड़के का भितरवार में निधन हुआ है। वह हमारे अनिरुद्ध पांडे मामा का नाती था। उन्होंने कहा कि आप भाजपा परिवार के हो तो वह लड़का भी आरएसएस परिवार का नाती था। वहीं श्री रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर संगठन के सजग पहरी रहे है। वह ऐसे शोक के समय पर जन्मदिन के कार्यक्रम की कभी इजाजत नहीं दे सकते क्योंकि में उन्हें 32 वर्ष से देख रहा हूं। वे पार्टी के लिए समर्पित निष्ठावान,धैर्यवान कार्यकर्ता की छवि बनाकर हमेशा चले हैं। पूरे प्रदेश में भी आज आपने उनका भितरवार में मजाक उड़ाया है।
वहीं उन्होंने कहा कार्यक्रम आयोजक से कहा कि आप नृत्यांगनाओं के साथ मंच पर बंसी लेकर नृत्य कर रहे हैं माला गले में डलाकर मैं थूकता हूं ऐसी राजनीति पर वहीं श्री रावत ने कहा कि कोई कहे या ना कहे में अपने विचार रख रहा हूं। आप यदि समझदार थे तो इस कार्यक्रम को श्रद्धांजलि सभा में भी परिवर्तित कर सकते थे। मेरे विचार में जो आया वह मैंने कहा है। मेरा मन करुणा से व्यथित हैं। क्योंकि बालक अभय पांडे ने भी अपने बाबा के साथ और हमारे साथ संघ में सेवाएं दी है। जिसके घर पर ऐसी अनहोनी होती है।उसी को पता चलता है क्या सही है क्या गलत है। वह हमारे परिवार का सदस्य है इसलिए मुझे गलत लगा और क्या सही क्या गलत है यह जनता जवाब देगी चुगल और चापलूस तो इस सच्चाई को भी छुपा कर चुगली करेंगे मुझे उससे कोई अंतर नहीं पड़ता इसीलिए में आज तक पीछे रहा हूं। सच्चाई कहने से में कभी नहीं डरता इसी में पार्टी का हित है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता के के पाराशर और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र दिघर्रा ने भी शोक की घड़ी में मनाए गए विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन को लेकर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए कार्यक्रम स्थगित करने की बात कही थी। उक्त दोनों नेताओं की बात को कार्यक्रम आयोजक कप्तान सिंह सहसारी ने कोई तब्बजो नहीं दिया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









