महिला साइकिल प्रतियोगिता एवं साइकिल महोत्सव संपन्न
Jun 14 2026
ग्वालियर। अस्मिता साइक्लिंग लीग 2026 एवं साइकिल महोत्सव का आयोजन रविवार को एलएनआईपीई एवं जिला साइकलिंग संघ एवं सहयोगी संस्था के रूप में क्रीड़ा भारती एवं रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से एलएनआईपीई में संपन्न हुई। जिसमें 200 बालिकाएं एवं महिलाएं प्रतिभागी के रूप में सम्मिलित हुई। महिलाओं के लिए आयोजित इस साइक्लिंग प्रतियोगिता को तीन अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर डॉ. शोभा सिकरवार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया एवं समापन के अवसर पर क्रीड़ा भारती प्रदेश अध्यक्ष दीपक सचेती,एलएनआईपीई के कुलपति प्रो. एमके सिंह, डॉ. केशव पाण्डेय अध्यक्ष जिला साइकलिंग संघ, केशव गुर्जर पूर्व खेल निदेशक जीवाजी विश्वविद्यालय, प्रोफेसर यतेंद्र कुमार सिंह, कुलसचिव एलएनआईपीई एवं भगवान सिंह माउंट एवरेस्ट प्रथम विजेता डॉ. एसपी श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष क्रीड़ा भारती मध्य भारत प्रांत, लेफ्टिनेंट गायत्री पांड, डॉ. मुकेश नरवरिया, केदारनाथ गोयल उपाध्यक्ष, राजेश कुशवाह सहसचिव नेहा आहूजा, श्रेया चौरसिया एवं साइकिलिस्ट वीरेंद्र रावत, साइकिलिस्ट गनी खान, अनुपम राठौर, गोविंद मल्होत्रा, विजय मौघे की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना रहा। सभी प्रतिभागियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। 'खेल से ही है पहचानÓ के संदेश के साथ आयोजित यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। अंत में आभार जिला साइकलिंग संघ के सचिव भूपेंद्रकांत ने व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









