ग्वालियर दक्षिण में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी: मंत्री कुशवाह
Jun 14 2026
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी। विकास कार्यों के लिये सरकार द्वारा धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। यह बात सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शहर के वार्ड क्र. 47 के अंतर्गत माधवगंज स्थित सातभाई की गोठ में सीसी रोड़ व नाली निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में कही। मंत्री श्री कुशवाह ने कन्यापूजन किया एवं कन्याओं के हाथों भूमिपूजन कराया। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से 47 लाख रुपए की लागत से यह सीसी रोड व नाली मंजूर हुई है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र मुदगल तथा राजेन्द्र डंडौतिया, सुघर सिंह पवैया व अमर कुटे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय नागरिक एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









