लॉयंस क्लब अनुभूति की नवीन कार्यकारिणी गठित

Jun 14 2026

ग्वालियर। लॉयंस क्लब ग्वालियर अनुभूति की नवीन सत्र 2026-27 हेतु नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतपाल एमजेएफ सुधीर वाजपेई थे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रान्तपाल एमजेएफ नितिन मांगलिक, प्रान्तीय केबिनेट सैकेटरी रमेश श्रीवास्तव, प्रान्तीय केबिनेट ट्रेजरर रामकिशन सिंहल, केबिनेट पीआरओ जुबेर रहमान, चीफ एरिया मैनेजर जेएस गुप्ता, रीजन चेयरपर्सन, रीजन-5 नरेन्द्र मंगल की उपस्थिति में सर्व सम्मति से अंजू गर्ग को अध्यक्ष, मनु शर्मा को मानसेवी सचिव तथा नीलम शर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि सुधीर वाजपेई एवं विशिष्ट अतिथि नितिन मांगलिक द्वारा नवीन दायित्वधारीगण का माल्यार्पण कर बधाई दी गई। नवीन दायित्वधारीगण द्वारा भी आगामी सत्र में अधिक से अधिक सेवा कार्य किये जाने संकल्प लिया। इस अवसर पर क्लब अनुभूति की संस्थापक अध्यक्ष एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, आईपीपी कमल किशोर गुप्ता तथा अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा सहित क्लब के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा द्वारा तथा आभार मानसेवी सचिव कमल बनवारी द्वारा किया गया।