बजरंग भक्त मंडल ने की 1450 किलो हरे चारे की गौसेवा, शनिवार को होगा भोजन वितरण

Jun 14 2026

ग्वालियर। गौसेवा के पावन संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए सामाजिक संगठन बजरंग भक्त मंडल द्वारा इस सप्ताह भी व्यापक स्तर पर 'गौभोग सेवाÓ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मंडल के सेवाभावी सदस्यों और प्रबुद्ध दानदाताओं के अनुकरणीय सहयोग से इस हफ्ते बेसहारा व निराश्रित गौवंश के लिए कुल 1450 किलोग्राम (14.5 क्विंटल) हरे चारे की सेवा समर्पित की गई।
उल्लेखनीय है कि बजरंग भक्त मंडल पिछले साढ़े छ: वर्षों से बिना रुके, निरंतर और पूरी निष्ठा के साथ इस पुनीत कार्य को धरातल पर कर रहा है।दानदाताओं का आभार और सदस्यों का श्रमदान इस सप्ताह आयोजित हुई सेवा में समाज के विभिन्न वर्गों और जागरूक दानदाताओं का भरपूर आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल की ओर से सहयोग राशि प्रदान करने वाले सभी प्रबुद्ध सहयोगियों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया। इस गौभोग सेवा की खास बात यह रही कि इसमें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि मंडल के सदस्यों ने खुद तपती धूप और विपरीत मौसम की परवाह न करते हुए उपस्थित रहकर शारीरिक रूप से सक्रिय श्रमदान भी किया।
जीव दया की भावना ही हमारी ताकत: आशीष मंगल बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया,  'पिछले साढ़े छ: साल से बिना किसी व्यवधान के चल रही यह सेवा केवल और केवल आमजन के सहयोग, उनके विश्वास और जीव दया की सनातन भावना के कारण ही संभव हो पाई है। मंडल भविष्य में भी इस सेवा कार्य को इसी तरह पूरी निरंतरता और बड़े पैमाने पर जारी रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 
आगामी शनिवार को होगा भोजन वितरण
गौसेवा के साथ-साथ मंडल द्वारा मानवता की सेवा भी की जाती है। अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि मंडल के सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से विचार किया गया है कि इस सप्ताह शनिवार को ग्वालियर के 1000 बिस्तर अस्पताल (हॉस्पिटल) में मरीजों के परिजनों व जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि अस्पताल में आने वाले असहाय लोगों को संबल मिल सके।
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, राकेश मंगल, हरीश अग्रवाल, अमन गर्ग, रामकिशोर मंगल, कमल सिंह गर्ग, दीपक शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजीव जादौन, भानु राजपूत, शरद पाल, प्रशांत जी, हिमांशू, संजीव गुप्ता सहित मंडल के अनेक समर्पित व ऊर्जावान सदस्य उपस्थित रहे।