बारिश ने गर्मी और उमस से दी राहत
Jun 13 2026
ग्वालियर। शनिवार सुबह हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी के कारण लोग उमस भरे मौसम से बेहाल थे। अलसुबह हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने शहर के मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के कारण शहर के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 7.6 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
मौसम खुशनुमा होने के कारण बड़ी संख्या में शहरवासी मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए घरों से बाहर निकले। पार्कों और खुले मैदानों में लोगों की चहल-पहल देखी गई, वहीं बच्चे भी अपने दोस्तों के साथ खेलते नजर आए। ठंडी और ताजी हवाओं ने लोगों को तरोताजा कर दिया, जिससे कई दिनों बाद शहर के पार्कों में सुबह के समय रौनक लौटी।
हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, एक सक्रिय वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









