कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी:ऊर्जा मंत्री तोमर
Jun 13 2026
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क जेल रोड पर सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों का भूमि पूजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। पार्क में देश के तीसरे नंबर का नवनिर्मित कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक बनकर तैयार हो रहा है उस पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे लिए व 15 ग्वालियर विधानसभा के लिए बड़े गौरव की बात है उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों के इस पवित्र मंदिर जो भी आवश्यक होगा वह विकास कार्य कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सौंदर्यीकरण के काम मे अगर और भी फण्ड की जरूरत होगी हम सब मिलकर उसको पूरा करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम की भूमिका को रखते हुए समाजसेवी विहवल सेंगर ने बताया की बहोड़ापुर तिराहे पर शहीद सरमन सिंह स्मृति द्वार जो अधूरा है उसका कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए उन्होंने प्रवेश द्वार के निर्माण की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद मंजू राजपूत, स्वामी हरिज्ञानानन्द महाराज, भूतपूर्व सैनिक जितेंद्र सिंह भदोरिया, अरविंद सिंह तोमर, रविंदर रवि, लवी खंडेलवाल, प्रमोद चिंटू परमार,जगत सिंह कौरव, श्यामकरण सिंह तोमर, पूरन सिंह भदोरिया, बलराम सिंह,रामवीर सिंह तोमर, सुशील भदोरिया, नरेश सिंह तोमर, डीके शर्मा,अरविंद तिवारी, ब्रजमोहन शर्मा, रामबिहारी पचौरी, धर्मेंद्र जादौन, अवधेश शर्मा, कमलेश शर्मा, अमर सिंह सेंगर, श्रीनिवास गुप्ता, बजरंग सिंह राठौड़, वीरेंद्र राजावतज़ हेमंत शर्मा, देवेंद्र कुशवाहा, भीम कुशवाहा, रूप सिंह पाल, बबलू जोशी, प्रेमपाल सिंह जादौन ,रविंद्र राठौर, ओमप्रकाश दंडोतिया आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









