मेंटल मैथ्स टैलेंट सर्च कंपेटीशन का पुरुस्कार एवं सम्मान समारोह संपन्न

Jun 13 2026

ग्वालियर। एसोशिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के द्वारा मेंटल मैथ्स टैलेंट सर्च कंपेटीशन 2026 का आयोजन सिटी सेंटर पर आयोजित किया गया था। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि यह आयोजन 6 से 14 साल के बच्चों के लिए था, जिसमें भाग लेने वाले बच्चों को गुणा और भाग के 300 प्रश्न 15 मिनट के अंदर हल करने थे। इस आयोजन को 10 आयु वर्ग में बांटा गया था। प्रत्येक आयु वर्ग के विजेता एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन की मुख्य अतिथि दीप्ति तोमर थाना प्रभारी इंदरगंज, विशिष्ट अतिथि रश्मि भदौरिया महिला थाना प्रभारी एवम् शुभांगी कटारे सब इंस्पेक्टर थी। प्रतिभागी बच्चों ने गणितीय कुशलता, आत्मविश्वास, एकाग्रता कैल्कुलेशन की स्पीड एवम एक्कुरेसी के अपनी ब्रेन पॉवर से प्रशन पत्र को हल कर विजेता एवं उपविजेता बने।