टेवा एपीआई रोटरी क्लब रीगल द्वारा सम्मानित किया गया

Jun 13 2026

मालनपुर। टेवा एपीआई इंडिया प्रा लिमिटेड मालनपुर ने हर वर्ष की भांति रक्तदान शिविर और पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत बृक्षारोपण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ केशव पाण्डेय समाज सेवी ने एसपी पांडेय के साथ बृक्षा रोपण किया। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल टीम ने विनय शर्मा, एसपी पांडेय, पुनीत गुप्ता, अमोल सिंह, मयक त्रिपाठी, संजय शर्मा सभी को सम्मानित किया।
डॉ केशव पांडेय ने कहा टेवा एपीआई मल्टीनेशनल कंपनी है। लेकिन यह हमेशा पीडि़त मानवता की सेवा में अपना अग्रणी स्थान रखती है कोरोना में लोगो की बहुत मदद की गई थी।रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने कहा ब्लड का आज तक कोई भी विकल्प नही है । रक्तदान जीवनदान से कम नही है आपका रक्त दूसरों का जीवन है। रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त रेडक्रोस सोसायटी ग्वालियर एव जयारोग रक्त इकाई ग्वालियर को दिया गया। डॉ राकेश बगेल अजय तिवारी उपस्थित थे े
रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल ने सभी को शानदार रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए रोटरी टीम से रोटेरियन डॉ अखिलेश पटेरिया रोटेरियन शशिकांत चतुर्वेदी रोटेरियनडॉ अवनीश शर्मा रोटेरियन गिरिराज गोयल रोटेरियन मनोज चतुर्वेदी रोटेरियन सुधीर त्रिपाठी ने टेवा एपीआई प्रबन्ध के ऑफिसर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।