वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई द्वारा भोजन एवं शीतल जल वितरित

Jun 13 2026

ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई द्वारा अधिकमास के पावन अवसर पर मुरार में भोजन वितरण एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को भोजन एवं शीतल जल वितरित किया गया।
महिला ईकाई की जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इससे पूर्व भी ईकाई द्वारा शीतल जल एवं फल वितरण जैसे सेवा कार्य किए जा चुके हैं तथा भविष्य में भी समय-समय पर समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में वैश्य फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, डॉ. एसपी लोहिया, अजय अग्रवाल, आरवीपी अंजुलता गुप्ता, जिला महामंत्री रश्मि गोयल, किरण अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, अंजू मित्तल, चंचल अग्रवाल, अनीता बिंदल, प्रीति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, आरती अग्रवाल एवं बबीता अग्रवाल सहित सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में सुनीता अग्रवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया