रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डम्फर जब्त
Jun 12 2026
ग्वालियर। जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त दल द्वारा भितरवार तहसील के अंतर्गत लुहारी रोड पर चैकिंग के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन डम्फर जब्त किए हैं। रेत लेकर जा रहे इन डम्फर को रोककर रेत की रॉयल्टी रसीद मांगी गई, जो इन पर उपलब्ध नहीं थी। यह अनियमितता पाए जाने पर तीनों डम्फर विधिवत जब्त कर पुलिस थाना भितरवार की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। साथ ही खनिज अधिनियम एवं शासन के अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
यह कार्रवाई तहसीलदार श्री शिवदत्त कटारे व नायब तहसीलदार श्री शिवदयाल शर्मा सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अंजाम दी गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में रेत सहित अन्य खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









