महिला साइकिल महोत्सव का आयोजन 14 जून को

Jun 12 2026

ग्वालियर। भारतीय साइकिलिंग महासंघ व खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत के सभी राज्यों के विभिन्न जिलों में खेलो में महिलाओं की भागीदारी की भागीदारी को बढावा देने के उददेश्य से एलएनआईपीई व जिला साइकिलिंग संघ ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान व क्रीडा भारती के सहयोग से जूनियर, सब-जूनियर व युवा वर्ग में अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी लीग (रोड इवेंट) साइकिल महोत्सव का आयोजन 14 जून रविवार प्रात: 6 बजे एलएनआईपीई ग्वालियर में किया जा रहा है। 
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी लीग (रोड इवेंट) का आयोजन महिलाओं की साइकिलिंग में भागीदारी को बढ़ावा देने और सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चल रही पहल का एक हिस्सा है। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेता होने वाले प्रतिभागियों को श्रेणीनुसान स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।  अस्मिता सिटी साइकिलिंग लीग के साथ-साथ विश्व साइकिल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा  भाग लेने वाले प्रतिभागियो की श्रेणी महिला एलीट (19 वर्ष से अधिक), जूनियर बालिका (17 और 18 वर्ष) और सब-जूनियर बालिका श्रेणी (13 से 16 वर्ष) भाग लेना निश्चित की गई है।