नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का 150 लोगों ने लाभ लिया
Jun 12 2026
ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के तत्ववाधान में दंतालय डेंटल क्लिनिक के सहयोग से गुरुवार 11 जून को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 150 मरीजों ने परीक्षण कराया शिविर का शुभारंभ मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा एवं महेंद्र जैन ने फीता काटकर व दीप प्रचलित कर किया।
शिविर की जानकारी देते हुए संरक्षक डॉ हुकुमचंद्र जैन ने बताया कि स्व. पाड़े प्रभुदयाल जैन एवं स्व. पाड़े श्रीमती प्रेमवती की पुण्य स्मृति में यह शिविर आयोजित किया गया है जिसमें मुफ्त दांत जांच,मौखिक स्वास्थ्य परामर्श,दांतों की सुरक्षा की जानकारी मौखिक स्वच्छता के टिप्स व उचित सलाह डॉक्टर प्रतीक जैन दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा दी गई। नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन रतन कॉलोनी सरोद घर के सामने जीवाजीगंज में किया गया। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहा। डॉक्टर जैन ने बताया कि हमें अपने दांतों की देखभाल करनी चाहिए कुछ भी खाए तो उसके बाद कुल्ला करें, अपना ब्रश हर महीने में बदले, और जायदा परेशानी होने पर लापरवाही न करे तत्काल डॉक्टर को जरूर दिखाए। शिविर में महेंद्र जैन, विवेक जैन, डॉक्टर अर्पण, डॉ जिशान, रोहित व नीलम मौजूद रही
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









