भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात, महानगर के विकास को लेकर हुई चर्चा

Jun 12 2026

ग्वालियर। जनहित के मुद्दों को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने महाराज साहब का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के त्वरित निराकरण के लिए केंद्रीय मंत्री से विशेष आग्रह किया। सिंधिया ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व सहसंयोजक भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ मुक्तेश जैन, पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रुचिका श्रीवास्तव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रियंका गर्ग, सोनू वारसी, कबीर श्रीवास्तव, कदीर खान एवं कुलदीप बाथम सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महाराज सिंधिया सदैव क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनसेवा के प्रति समर्पित रहे हैं। उनसे हुई इस आत्मीय भेंट ने क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति देने की उम्मीदों को और मजबूत किया है। शिष्टाचार भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनहित से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे उपस्थित जनों में उत्साह का माहौल देखा गया।