मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है कॉमन योगा प्रोटोकॉल:तोमर

Jun 11 2026

ग्वालियर। कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्राणायाम, ध्यान, और विभिन्न योग आसनों का एक सरल और प्रभावी अभ्यास है जो हमें मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। यह बात जिला परियोजना समन्वयक रवीन्द्र सिंह तोमर ने आईआईटीटीएम में आयोजित द्वितीय चरण के योग प्रशिक्षण में, कहीं किसी प्रशिक्षण में जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे, श्री तोमर ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ तभी है कि विश्व योग दिवस के बाद भी हम इसका अपने जीवन तथा विद्यालय में भी उपयोग करें। तभी स्वस्थ भारत की कल्पना साकार होगी। 
जिला योग प्रभारी गोविंद मेहरोत्रा ने बताया कि प्रथम चरण में 143 मास्टर ट्रेनर तथा द्वितीय चरण में 600 से अधिक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। तृतीय चरण में 12 जून से भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान मुरार शहर क्रमांक एक और दो, मुरार ग्रामीण तथा घाटीगांव के माध्यमिक विद्यालयों के योग शिक्षक तथा शेष प्राथमिक विद्यालयों के योग शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे इसके साथ-साथ ओम मैरिज गार्डन डबरा में डबरा विकासखंड तथा उत्कृष्ट भितरवार में भितरवार विकासखंड के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक तथा प्राथमिक विद्यालयों के शेष शिक्षक प्रशिक्षण लेंगे।