आप का 'बूथ जीतो-चुनाव जीतोÓ के मंत्र से भाजपा-कांग्रेस के किले ढहाने का ऐलान

Jun 11 2026

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर-16 पूर्व विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत हुई पदाधिकारी बैठक में प्रदेश सहप्रभारी सुरजीत पवार ने ऐलान किया कि 'भाजपा-कांग्रेस ने ग्वालियर को भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी का अड्डा बना दिया है। अब आप का हर कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर इनकी पोल खोलेगा। बूथ जीतो-चुनाव जीतो।Ó
प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री मानीक्षा सिंह तोमर, संगठन मंत्री अमित शर्मा, यूथ प्रदेश अध्यक्ष विक्रम लोधी प्रदेश एसी विंग यशवंत पटवारी, विनोद वर्मा, मोहन पाल, राहुल गौर मनोज कुशवाह, जितेन्द्र जैन, संजय सिंह देहलवार सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि 'भाजपा की डबल इंजन सरकार और कांग्रेस का पाखंड, दोनों ग्वालियर की जनता को लूट रहे हैं। आप अब इनकी सत्ता की भूख को जनता की ताकत से जवाब देगी।Ó विधानसभा से मंडल, सेक्टर, शक्ति केंद्र होते हुए बूथ स्तर तक संगठन को चुनावी युद्धस्तर पर तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय 'प्रहार कमेटीÓ गठित होगी जो घर-घर जाकर भाजपा-कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करेगी।
आप द्वारा आगामी तीन माह में 'संपर्क से समर्थनÓ अभियान के तहत हर बूथ पर भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों की चार्जशीट बांटी जाएगी। महंगाई, बेरोजगारी और टूटी सड़कों पर सत्ताधारी नेताओं से सवाल पूछे जाएंगे। सभी मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को 15 दिन में बूथ कमेटियों का सत्यापन कर 'बूथ जिताऊ रिपोर्टÓ प्रदेश कार्यालय भेजनी होगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सहप्रभारी पवार ने कहा,'युवा और महिलाएं ही भाजपा-कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेकेंगी। आप उन्हें संगठन में सबसे आगे रखकर इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएगी। 'अब चुप बैठने का वक्त खत्म। ग्वालियर की जनता के साथ हुए धोखे का हिसाब बूथ पर होगा।'
बैठक में 16 पूर्व विधानसभा जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, मनोहर लाल साहू, राजन बाजोरिया, भगवान सिंह कुशवाह, हरिसिंह बघेल, मनीष रत्नकार, निलेश जाटव एवं मीना चौहान नेके मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।