ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार: चौ. मुकेश मौर्य

Jun 11 2026

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट द्वारा शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारियों से संबंधित 'दो से अधिक संतानÓ नियम को समाप्त किए जाने के निर्णय का कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग ने स्वागत किया है।
मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संघ एवं अजाक्स संगठन के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा राज्य मंत्रिपरिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कर्मचारी एवं अधिकारी हित में एक मानवीय एवं न्यायसंगत कदम है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 के बाद लागू किए गए उस नियम के कारण अनेक कर्मचारी एवं अधिकारी मानसिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक परेशानियों का सामना कर रहे थे, जिसमें दो से अधिक संतान होने पर शासकीय सेवा से पृथक करने अथवा शासकीय नौकरी के लिए अपात्र घोषित करने का प्रावधान था। राज्य सरकार द्वारा अब इस बाध्यता को समाप्त कर कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की गई है।
चौ. मुकेश मौर्य ने कहा कि अजाक्स संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से इस बाध्यता को समाप्त किए जाने की लगातार मांग करता रहा हैँ। अब राज्य सरकार द्वारा इस नियम को हटाए जाने से कर्मचारी वर्ग में संतोष एवं खुशी का वातावरण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार कर्मचारी हितैषी निर्णय ले रही है, जिससे कर्मचारियों में सकारात्मक वातावरण बना है। अंत में उन्होंने प्रदेश के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया।