मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
Jun 10 2026
भितरवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर द्वारा चीनोर में सुप्रसिद्ध प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई ग्रामीण शामिल हुए। संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर विधायक श्री राठौर ने माँ हिंगलाज की पूजा-अर्चना करते हुए देश-प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि और उन्नति की कामना की। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व बाली केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने विकासखंड के ग्राम चीनौर के हिंगलाज मंदिर पर विधायक मोहन सिंह राठौर ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। उन्होंने विधि विधान से भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभी उपस्थित जनों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने सुशासन और अंत्योदय से प्रेरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष की स्वर्णिम उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का तथा वर्ष 2047 के लिए प्रसिद्ध भारत के संकल्प को साकार करने के कार्य को करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मोहना मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह धाकड़, आंतरी मंडल अध्यक्ष कुलवंत बाजवा, चीनौर मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे, जिला महामंत्री अनीता खेमरिया, रविंद्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









