5 बदमाशों ने 20 हजार की उधारी पर युवक की चाकू मारकर हत्या करी
Jun 10 2026
ग्वालियर। मुरार थाना क्षेत्र में 20 हजार रुपए के लेनदेन को लेकर 25 वर्षीय युवक मोनू राजे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बेटे को बचाने पहुंची मां को भी बदमाशों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बंसीपुरा हाथी खाना इलाके में बुधवार दोपहर 2 बजे की है।
जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू राजे मजदूरी का काम करता था। उसका कुछ लोगों से करीब 20 हजार रुपए का लेनदेन चल रहा था। मोनू ने आरोपियों से कहा था कि उसके माता-पिता गांव गए हुए हैं और उनके लौटने के बाद वह रकम लौटा देगा। बुधवार सुबह ही उसके माता-पिता गांव से वापस ग्वालियर लौटे थे। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे 5 युवक मोनू को घर के नीचे बुलाकर गाली-गलौज करने लगे। उस समय उसके पिता अशोक राजे घर की छत पर मौजूद थे। जैसे ही मोनू नीचे पहुंचा, बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बेटे को बचाने पहुंची मां पर भी हमला
मोनू की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां 45 वर्षीय सुनीता राजे नीचे पहुंचीं और बेटे को बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में सुनीता के पैर और पेट में गंभीर चोटें आईं, जबकि मोनू के पेट में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सुनीता राजे को उनके पति अशोक राजे तत्काल मुरार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में हजार बिस्तर अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचा। प्रारंभिक जांच में मुख्य आरोपी के रूप में गोलू कटारे का नाम सामने आया है।
इस मामले में सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर कुछ बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बचाने आई मां भी घायल हुई हैं। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









