मास्टर वॉलिंटियर्स बनेंगे बदलाव के वाहक : डॉ. अतुल रायजादा
Jun 10 2026
नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ग्रहण, ग्वालियर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मप्र के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन थाटीपुर स्थित सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वॉलिंटियर्स के माध्यम से नशा विरोधी संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अतुल रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से होती है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए मास्टर वॉलिंटियर्स बदलाव के वाहक बनकर समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सिविल अस्पताल हजीरा के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अतर सिंह ने नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते पहचान और उपचार से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक शशांक विरही ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक वातावरण, उचित मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, जिससे वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। पुलिस अधिकारी कीर्ति अजमेरिया ने कहा कि यदि कहीं नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो तो उसकी सूचना 1933 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा मानस पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
एनडीपीएस कोर्ट के लोक अभियोजक धर्मेंद्र शर्मा ने मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के विरुद्ध कठोर दंड का प्रावधान है।
इस अवसर पर सिविल अस्पताल हजीरा की ओएसटी सेंटर प्रभारी डॉ. रश्मि मिश्रा ने ओपिओइड्स एवं अन्य मादक पदार्थों से होने वाली मानसिक एवं शारीरिक हानियों तथा उनके बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अहिंसा महिला बाल कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समिति के सचिव दीपक श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि संस्था द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत लगातार जागरूकता कार्यक्रम, सामुदायिक संपर्क अभियान तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सर्वेक्षण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उसे नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने मास्टर वॉलिंटियर्स से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नशामुक्त भारत अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भोपाल से आए वाल्मी के विजय कुमार गुप्ता, कार्यशाला की नोडल अधिकारी एवं सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रुक्मिणी अग्रवाल, कु. पूनम शाक्य, गिर्राज कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिओम गौतम ने किया। अंत में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवेंद्र श्रीवास्तव, रामदास माहौर, आकाश वशिष्ठ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण हेतु नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के समापन पर सभी मास्टर वॉलिंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









